Latest

अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी खड़ी ट्रक में घुसी,एक की मौत तीन की हालत नाजुक

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।मांडा क्षेत्र के गरेथा गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिससे एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के गरेथा गांव के समीप बीती रात ग्यारह बजे के आस -पास प्रयागराज की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी,जिसमें बभनी गांव निवासी शिव प्रताप यादव उर्फ भोला (55) की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि बोलेरो चालक श्यामू यादव निवासी डांही,संग्राम सिंह व उमाकांत गंम्भीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दिघिया चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह दलबल के साथ तीनों घायलों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में बोलेरो के परख्च्चे उड़ गए। पुलिस की माने तो हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो दिघिया चौकी एवं ट्रक को थाने भेज दिया गया है

Related Articles

Back to top button