प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के नाम नगर निगम में सरकारी धन का दुरुपयोग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर अनियमित तरीके से दिए गए एक निजी कंपनी का टेंडर अनियमितता के कारण निरस्त हुआ है। और दूसरी निजी कंपनी का भी अंकिताकार में शिथिलता की जांच करा कर केंद्र निरस्त करना चाहिए। उपरोक्त बात भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम के मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने कही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पहले ही लगातार सोशल प्रिंट मीडिया के माध्यम से एवं तमाम पत्राचार के माध्यम से ये कहा जा रहा था। की दो बार नगर निगम निजी कंपनियों पर विश्वास कर धोखा खाया और नुकसान अब धोखा नहीं खाना चाहिए। परंतु वही हुआ निजी कंपनियों द्वारा भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निजी कंपनियों द्वारा कूड़ा कलेक्शन में वसूली गई 60% राशि नगर निगम जमा करने पर नगर निगम इन्हें 40% मिला कर भुगतान करता है ।जिसकी वजह से यह कंपनियां , कूड़ा कलेक्शन ज्यादा मकानों की बताकर नगर निगम से 40% धन प्राप्ति के उद्देश्य भारी, अनियमितता कर रहे हैं कृपया इसका स्पेशल ऑडिट करा कर इस नगर निगम के सरकारी धन की लूट को तत्काल समाप्त की जाए !




