जनसुनवाई आपके द्वार’ कार्यक्रम: 37 दिन में आईं 735 शिकायतें, 698 का निस्तारण

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आम लोगों की सहुलियत के लिए शुरू किया गया ‘जनसुनवाई आपके द्वार’ कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल हो रहा है। मात्र 37 दिनों में आई 735 शिकायतें इसका प्रमाण हैं। आम लोग इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ ले रहे हैं और घर बैठे अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। प्राप्त शिकायतों में 698 का निस्तारण किया जा चुका है, शेष पर कार्यवाही जारी है।
आम लोग आसानी से अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकें इसके लिए डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा 27 जुलाई से ‘जनसुनवाई आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें कोई भी व्यक्ति 9984781818 नंबर पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। डीआईजी/एसएसपी प्रयास है कि लोगों को इस बात का एहसास हो कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने लोगों से कहा है कि यदि कोई पुलिस अधिकारी उनकी फरियाद नहीं सुनता है, दुर्व्यवहार करता है या शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतता है तो उसकी शिकायत उनसे करें। संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।




