महिला छात्रावास समेत सभी छात्रावास पूर्णतया खोलने की उठी मांग

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 409 वां दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर शुक्रवार को महिला छात्रावास समेत सभी छात्रावासों में लगे प्रतिबंध को हटाने पर चर्चा हुई छात्र नेता अजय सम्राट ने कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते 2 वर्षों से छात्रावासों में छात्र-छात्राओं रहने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है किंतु स्थितियां सामान्य हो गई है ।अनलॉक डाउन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से शुरू हो चुकी है इसके बावजूद भी छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को छात्रावास जो कि छात्र छात्राओं का घर होता है। उनके घरों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी तुगलकी फरमान के द्वारा रहने के लिए प्रतिबंध लगाए हुए हैं।विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी छात्र छात्राओं की मांग है । कि छात्रावासों में लगे प्रतिबंध को तत्काल रुप से हटाया जाए और कोरोना के चलते पिछले सत्र में जो नव प्रवेशी छात्र-छात्राएं दाखिला लिए हैं । उनको तत्काल प्रभाव से छात्रावास को आवंटित किया जाए यही छात्र हित में होगा यही विश्वविद्यालय के हित में होगा। इस मौके पर छात्र नेता अरविंद्र यादव, राहुल पटेल, आदित्य यादव, अभिषेक यादव, मसूद अंसारी गोलू पासवान, नवनीत यादव, अभिषेक द्विवेदी, हरिकेश कुमार हैरी, मोहम्मद सलमान आदि लोग मौजूद रहे।


