Latest

पुल निर्माण नही आरंभ हुआ तो 2 अक्टूबर को दिल्ली में भूतल परिवहन मंत्री के बाहर होगा सत्याग्रह:सुशील तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस(किसान)के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने मेजा के सिरसा में व्यापारियों के द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि यदि मेजा से गंगापार को जोड़ने वाले गंगा नदी पर पक्के पुल निर्माण की घोषणा सितंबर माह में नही हो जाती तो 2 अक्टूबर को साथी पदाधिकारियों के साथ भूतल परिवहन मंत्री के आवास के बाहर सत्याग्रह होगा, आगे कहा कि बहुत लंबे समय से पक्के पुल की मांग की जा रही है लेकिन सरकार की उदासीनता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये की वजह से आज तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नही हो पाई,

वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौरसिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि सितंबर 2019 में किसान कांग्रेस के बैनर तले हुए 18 दिवसीय क्रमिक अनशन के कारण उपजे जनाक्रोश को ठंडा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कुछ लोगो ने पत्रकार वार्ता आदि में शीघ्र ही पुल निर्माण का दावा किया था किंतु स्थिति जस की तस है।
शम्भू नाथ पांडेय अवनीश उपाध्याय,अंकित कुमार,रमा शंकर जायसवाल,गोविंद सेठ अमरनाथ केशरी,राम कृष्ण जायसवाल,मोहन लाल सिंह,देवेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button