Latest

शनाया कपूर ने विज्ञापन से किया ऑन स्क्रीन डेब्यू

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संजय कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है। काफी समय से संजय की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। अब फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही शनाया ने एक विज्ञापन के जरिए अपना ऑन स्क्रीन डेब्यू कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन का वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म निर्माता करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शनाया के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ओह माय गॉड, शनाया तुम्हारे बाल बहुत सुंदर दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह नूल्डस खाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि नूल्डस खाने से शनाया का मुंह और बाल खराब हो रहे हैं। यह एक हेयर स्ट्रेटनर का विज्ञापन है, जिसमें शनाया नजर आई हैं। इस विज्ञापन में शनाया का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। शनाया के पिता संजय ने भी विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, यह शूट असल में काफी मजेदार लगता है। जिस तरह से आपने कटोरे में भरे पास्ता को खाया, उससे प्यार आ रहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी और शनाया की मां महीप कपूर को भी टैग किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शनाया के स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में आगाज करने के आसार थे, लेकिन वह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से अभिनय की दुनिया में पदार्पण करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को करण और शशांक खैतान प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को 2022 में रिलीज करने की योजना है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button