चौथे इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत पर निकाला गया ताबूत

अन्जुमन मासूमिया के सदस्यों ने किया तेज़धार की छूरीयों से लैस ज़न्जीरों से मातम
दरियाबाद के बड़ाघर इमामबाड़ा नवाब बेगम मे लाईट बुझा कर मोमबत्ती की रौशनी मे निकाला गया इमाम ए सज्जाद का ताबूत
इमामबाड़ा डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन चक मे अन्जुमन अब्बासिया व अन्जुमन ग़ुन्चा ए कासिमया के नौहाख्वानो ने पढ़ा पुरदर्द नौहा
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चौथे इमाम ज़ैनुल आबेदीन की यौमे शहादत पर चक मानसरोवर स्थित डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन व दरियाबाद स्थित बड़ा घर इमामबाड़ा नवाब बेगम मे यौमे सज्जाद का आयोजन किया गया।चक पर हुई मजलिसे यौमे सज्जाद मे फैज़ान आब्दी की सोज़ख्वानी से मजलिस का आग़ाज़ हुआ।शायर नायाब बलयावी ने पेशख्वानी तो मौलाना जाफर अब्बास नक़वी ने शहादत ए इमाम ए सज्जाद पर ग़मगीन तक़रीर की।अन्जुमन अब्बासिया के नौहाख्वान डॉ अबरार,फैज़ जाफरी,हुसैन अब्बास,सादिक़ हुसैन आदि व अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहाख्वान शादाब ज़मन,शबीह अब्बास,अखलाक़ रज़ा,ऐजाज़ नक़वी,ज़हीर अब्बास,अकबर रिज़वी,हैदर रिज़वी,अब्बास मेंहदी,अज़ीम रिज़मी,असद रिज़वी,कुमैल आदि ने ग़मगीन नौहा पढ़ा तो माहौल संजीदा हो गया।अन्जुमन इमामिया चक के सदस्यों ने तेज़ धार की छूरीयों से लैस ज़न्जीरों से पुश्तजनी कर अपने आप को लहूलुहान कर लिया।वही बड़ाघर दरियाबाद इमामबाड़ा नवाब बेगम मे पूर्व वर्षो के अंगारों पर नंगे पैर चल कर मातम के कार्यक्रम को कोविड गाईड लाईन पर अमल करते हुए स्थगित कर दिया गया।इमामबाड़ा नवाब बेगम के अन्दर ही मातमी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इमाम ए जुमा सै०हसन रज़ा ज़ैदी की सदारत व शायर नजीब इलाहाबादी के संचालन मे हुए मातमी कार्यक्रम मे नज़र अब्बास ने सोज़ख्वानी व शायर नायाब बलयावी ने पेशख्वानी की।मौलाना नज़र मोहम्मद ज़ैनबी ने मजलिस को खेताब किया।मजलिस के बाद इमामबाड़े की सभी लाईटों को बुझा कर मोमबत्ती की रौशनी मे ताबूत इमाम ज़ैनुल आबेदीन को गुलाब व चमेली के फूलों से सजा कर निकाला गया।लोगों ने फूल माला चढ़ा कर मन्नत व मुरादें मांगी।कार्यक्रम के अन्त मे डॉ मुन्तज़िर मेंहदी सोहेल साहब ने खुशूसी तक़रीर की।मजलिस मे जुटे लोगों ने ज़नजीरो से पुश्तजनी की।मातमी कार्यक्रम मे मंज़र कर्रार गौहर काज़मी,ताशू अलवी,यासिर सिबतैन,मशहद अली खाँ,सफदर अब्बास,ताहिर मलिक,फैज़याब हैदर सै०मो०अस्करी,ज़ौरेज़ हैदर ऐहसन रज़ा,नय्यर आब्दी,अरशद नक़वी,मोहसिन रज़ा,आरिज़ रज़ा,सफी नक़वी,औन अब्बास ज़ामिन हसन,अब्बास ज़ैदी तय्याबैन आब्दी,ज़ीशान खान शकील अब्बास,औन ज़ैदी,जौन ज़ैदी,अर्शी आदि लोग शामिल हुए।




