अन्तर्राज्यीय आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।साइबर क्राइम थाना प्रयागराज परिक्षेत्र की टीम ने मंगलवार को बैंक खातों से आनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने गिरोह के कब्जे से तीन इन्ड्राइव फोन एवं अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किया है।
उक्त जानकारी देते हुए परिक्षेत्र महानिरीक्षक प्रयागराज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल मालदा जनपद के हबीब नगर थाना क्षेत्र के बोक्सी नगर आहियो गांव निवासी सुजान मण्डल, हबीब नगर के हलदरपारा गांव निवासी विश्वजीत बर्मन, पड़ोसी आशीष बर्मन पुत्र बीरेन बर्मन को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोग आधार कार्ड में नाम पता बदल कर बदले गये नाम पते सिम चालू कर लेते हैं और उसे बिहार झारखण्ड में रूपये के लालच में एक्टिवेट सिम बेच देते है। अभियुक्तगणों के पास से तीन अदद स्मार्ट फोन फोन पोको, वीवो, रियलमी डवइपसम कंपनी का बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सभी सदस्यों के बैंक खातो पर विधिक कार्यवाही करते हुए सभी खातो से धन निकासी को बन्द करा दिया गया है। अभियान उत्तर प्रदेश शासन के मंशा के अनुसार प्रदेश के 18 परिक्षेत्र में साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु पुलिस महानिदेशक , साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश सुभाष चन्द्र द्वारा निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सच्चिदानन्द बैंक खाते से आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है।




