Latest

मेला क्षेत्र का जायजा लेते एसपी व सदर एसडीएम

चित्रकूट( अनुराग दर्शन समाचार )। भदई अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की।

भदई अमावस्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

 

 

श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए उप्र व मप्र प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कर रखी थी। सुरक्षा क¢ लिहाज से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक व सदर एसडीएम मेला क्षेत्र की पल-पल जानकारी लेते रहे।
भादों मास की अमावस्या का चित्रकूट में विशेष महत्व है। इस पर्व का पुण्य कमाने क¨ एक दिन पहले से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाता है। सोमवार को सवेरे से मंदाकिनी के रामघाट में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। लाखो श्रद्धालुओं ने स्नान कर मत्स्यगयेंद्रनाथ स्वामी का जलाअभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने कामतानाथ की पंचक¨शी परिक्रमा की। सेकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी करने के लिए परिक्रमा भी की। सवेरे से शाम तक रामघाट व परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा बना रहा। बस, टैम्प¨ व जीप अ¨वरल¨ड आती-जाती देखी गईं। पेयजल को जल संस्थान ने जगह-जगह स्टैण्ड पोस्ट नल लगवाये। इस सबके बावजूद तेज धूप व उमस श्रद्धालुओं की आस्था कही नहीं डिगा सकी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल उप जिलाधिकारी पूजा यादव व क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद ने अमावस्या मेले के मद्देनजर रामघाट, परिक्रमा मार्ग का भ्रमण किया। एसपी ने भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मेला सकुशल संपन्न कराने को संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार किया जाये। भीड को एकत्रित न होनें दे। भीड को सामान्य रुप से चलाते रहें। मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यातायात प्रभारी को यातायात सुचारू रुप से चलाने को निर्देश दिये। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र त्रिपाठी, एसपी पीआरओ राजीव कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button