भोजपुरी फ़िल्म “इश्क नचाए बीच बाजार” की शूटिंग सीतापुर जिले के लहरपुर में शुरू

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु से प्रस्तावित दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल स्टारर फिल्म “इश्क नचाए बीच बाजार”का फिल्मांकन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर में मुहूर्त शॉट के साथ प्रारंभ हो गई । यह फिल्म “अवध गंगा फिल्म” के बैनर तले बन रही है। यह दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है । इस फिल्म के निर्देशक सचिन यादव हैं इस फ़िल्म के लेखक मनोज पाण्डेय है और छायांकन डी.के.शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर, अयाज खान, अनूप अरोड़ा, बृजेश त्रिपाठी, सीपी भट्ट, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्य प्रकाश सिंह,मदन चन्द, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज ,राणा, रुचि सिंह,रितिक वर्मा, एवं चौधरी राम सिंह हैं। वही फ़िल्म प्रचारक अरविंद मौर्या व हिमांशु यादव है। दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल बातचीत के दौरान बताया कि इश्क नचाए बीच बाजार एक शुद्ध लव स्टोरी है, साथ में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है। पूरी टीम जोश से भरी हुई है और मन लगा कर काम कर रही ही । किसी भी दृश्य अथवा शॉट में कोई कमी नही छोड़ रही है । टीम का जोश देखकर हमें खुद 4 गुना और जोश आ गया है। इस फिल्म में हम दिल लगाकर काम कर रहे हैं । किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड सिनेमा के टक्कर की होगी। इस अवसर पर बहुत से गण मान्य उपस्थित रहे।



