Latest
विजय महतो बने सपा महानगर सचिव

(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने विजय कुमार महतो को महानगर का सचिव नामित किया। चौक नगर कार्यालय पर विजय महतो को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा गया। सै०इफ्तेखार हुसैन , रवीन्द्र यादव , विजय वैश्य , महेन्द्र निषाद , मोईन हबीबी , इसरार अन्जुम , सबीहा मोहानी , सै०मो०अस्करी , ओ पी यादव , मो०गौस , अभिमन्यु पटेल , शकील अहमद , रॉबिन लोहिया गिहार , श्यामू यादव , आकिब जावेद खान आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


