Latest

भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना बने जिला उपाध्यक्ष

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने 18 जिला पदाधिकारी व 12 जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा सोमवार देर रात जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती के सहमति पर करते हुए कहा कि यह टीम किसानो के हित व उनके सहयोग के लिए चौबिसों घंटे समर्पित रहकर योगी मोदी के सपनो को साकर कर 2022 मे पुनः कमल खिलाऐगी।

घोषणा हुई जिला पदाधिकारियो की

18 जिला पदाधिकारी व 12 जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए गए

जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

 

उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी यमुनापार किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राजेश शुक्ला, हृदेश मिश्र, अरविंद कुमार शुक्ला, सेवालाल पटेल, आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना, जिला महामंत्री-तारा शंकर पांडेय, आदेश कुमार सिंह, जिला मंत्री-योगेश पांडेय वीरेंद्र सिंह पटेल, सुभाष पयासी, विवेक कुमार, दिनेश मौर्या, मुकेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णचंद्र,जिला कार्यालय मंत्री देशराज गौतम, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह के साथ 12 जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा जिलाध्यक्ष ने की है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, संतोष त्रिपाठी,विजय शंकर शुक्ला, राजेश शुक्ला,विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुधाकर पाण्डेय,हरिदेव धुरिया,आरती कोल आदि जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button