Latest

सामाजिक और न्यायप्रिय दिवाकर दिग्गज नहीं रहे

प्रतापगढ़( अनुराग दर्शन समाचार)| अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, बाल कल्याण समिति के पूर्व न्यायाधीश सदस्य, नेहरू युवा केंद्र से अप्रतिम संबंध बनाए रखने वाले, हिंदी साहित्य के अनन्य अनुरागी, महान समाजसेवी(मुकुनपुर सूर्यगढ़ निवासी) लगभग 70 वर्षीय दिवाकर दिग्गज की मंगलवार को शाम अचानक हृदय गति रुक जाने से सांसें थम गईं।उनके निधन का समाचार पाने पर प्रतापगढ़ जनपद के कोने-कोने में शोक की लहर फैल गई। दिवाकर दिग्गज, एक न्यायप्रिय सामाजिक सरोकार रखने वाले विशेष व्यक्ति थे।उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित था। विविध संगठनों में अपनी महती भूमिका निभाने के साथ ही अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद नामक राजनीतिक संगठन में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर रह करके ब्राह्मणों को एकता सूत्र में बांधने एवं संस्कारित बनाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह राजनीति क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पूर्णरूपेण समर्थक रहे। जिला स्तरीय कांग्रेस कमेटी में भी पदाधिकारी के रूप में उन्होंने अपना सराहनीय योगदान दिया है। वह 2010 से 2016 तक प्रतापगढ़ मुख्यालय पर स्थापित बाल कल्याण समिति कार्यालय में न्यायाधीश सदस्य के पद पर रहते हुए अन्याय करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर तहलका मचा दिया था। संवेदना प्रकट करने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर मत्स्येन्द्र प्रभाकर, प्रदेश संयोजक डॉक्टर शक्ति कुमार पांडेय, संरक्षक शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, प्रवक्ता सुरेश संभव, राष्ट्रीय महासचिव योगेश शुक्ला किसान सहित जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू, हौंसिला प्रसाद ओझा, धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय, सुनील प्रभाकर, राजेश कुमार पांडेय, उमापति मिश्र, चिंतामणि पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, विधि देव शुक्ला, अयोध्या प्रसाद तिवारी, रामनिरंजन शुक्ला, मनोकानिका उपाध्याय, पवन शुक्ला, शेषमणि मिश्रा, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, इंजीनियर राजेश शुक्ला, धीरज उपाध्याय, प्रेम शंकर शुक्ला, अनूप अनुपम, दिनेश उपाध्याय, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, संजय शुक्ला, राज किशोर त्रिपाठी, त्रिभुवन नाथ मिश्र, महेंद्र शुक्ला आदि रहे।

Related Articles

Back to top button