वनवासी आश्रम से गाजे-बाजे के साथ निकली हनुमान जी की शोभायात्रा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व विचार परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज वनवासी कल्याण आश्रम, बीच वाली सड़क, कीडगंज, प्रयागराज से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूज्य साधु-संतों व सैकड़ों लोगों के साथ डीजे, घोड़ा, बग्घी व आकर्षक चौकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में हनुमान जी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। शोभा यात्रा वनवासी कल्याण आश्रम कीडगंज, बीच वाली सड़क से प्रारंभ होकर मिंटो पार्क, एडीसी कॉलेज, थाने वाली रोड, सतीशाह चौराहा, कोठा परचा से गऊघाट होते हुए पुनः पुलिस बूथ चौराहे पर आकर समाप्त हुई । इस बीच पूरे नगर को केसरिया ध्वज से सजाया गया था। शोभा यात्रा पर स्थानीय भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा करने के साथ शरबत व जलपान की व्यवस्था कई जगह की गई थी। शोभा यात्रा की सुरक्षा हेतु कई थानों की पुलिस व पीएसी साथ में चल रही थी। शोभा यात्रा का नेतृत्व पूज्य संत परमहंस अयोध्या लालबाबा नैनी व राजकुमार दास तथा शोभा यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी पार्षद किरन जायसवाल दिनेश विश्वकर्मा किरण पूर्वी चंद्रशेखर वैश्य मेही लाल चौरसिया अजय शर्मा वही विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अमर नाथ तिवारी और बजरंग दल महानगर के संयोजक अमित सिंह कर रहे थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु दुबे, रविंद्र मोहन गोयल गोयल, सौरभ सिंह, आनंद सागर दुबे, प्रियांशु तिवारी, संतोष जी, संजय श्रीवास्तव, नितिन भरद्वाज, रजत जायसवाल, गणेश जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे l




