दुर्गोत्सव की सुहानी यादों को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी के लिए भक्तों में मची होड़

( राजेश सोनकर ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कैन्ट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में “श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय दुर्गोत्सव के दौरान नवमी पर भव्य व विशाल पूजा पण्डाल में सुबह साढ़े दस बजे पुष्पांजलि व अपराह्न् एक बजे माता का भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।तत्पश्चात हवन कुंड में पूजन अर्चन किया गया शाम साढ़े सात बजे मां जगतत जननी संध्या आरती की गई। करीब नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मां काली का नृत्य व डांडिया को देखने के लिए भक्तों की भीड़ भारी संख्या उपस्थित रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमेटी के वालिएंटर्स व पुलिस फोर्स पूरी तत्परता के साथ लगे रहे। दुर्गा पूजा पण्डाल में परिवार सहित आने वाले भक्तों के लिए 70 फिट ऊंचे विशाल आकर्षक मुख्य द्वार के समीप ही दुर्गोत्सव की सुहानी यादों को यादगार बनाने के लिए उसे संजोने के लिए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिए भक्तों में होड़ मची रही । चार दिवसीय दुर्गोत्सव का यह अन्तिम दिन था सो कार्यक्रम भक्तों के आने तक देर रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर कमेटी महासचिव राजेश राव,संरक्षक नरेश कुमार (डैडी) पूजा व्यवस्थापक अवध गौड़ (लाली) महेंद्र कुमार, सचिन सोनकर, सुनील दास,शुभम दास,डैनी,शान्तनु, राहुल सक्सेना,शुभम गुप्ता,अम्बर जायसवाल, अतुल कनौजिया,बन्टी, दिलशाद अहमद, रोहित, विनोद भाई,अमित कुमार, शैलेश यादव, रंजीत आदि उपस्थित रहे।




