Latest

कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर श्रद्धालु उनकी पूजा की

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी रही।

मंदिर में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु देवी मां की झलक पाने को आतुर दिखे। लाेग घंटों तक लाइन में खड़े रहे और फिर मां के दरबार में पहुंचे और उनके चरणों में मत्था टेका।

मंदिरों में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं सका, पुलिस भी इसका पालन करने के लिए जूझती रही।
सुबह चार बजे से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का क्रम जारी रहा। अलोपीबाग स्थित मां अलोपशंकरी, मीरापुर स्थित मां ललिता देवी, कल्‍याणी देवी स्थित मां कल्‍याणी, चौक स्थित खेमा माई, मुटठीगंज स्थित काली बाड़ी मंदिर मां के जयकारे से गूंज रहे हैं।

इसी प्रकार अन्‍य मंदिरों में भी पूजा पाठ के साथ लोग प्रसाद वितरण करते रहे। कहीं-कहीं दो दो गज की दूरी बना कर लोगों ने दर्शन किए।

शहर के अलोपी देवी मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर, ललिता देवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। जो भी श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में जा रहे थे उन्हें मास्क लगाने के लिए पुलिसकर्मी प्रेरित कर रहे थे।

महाअष्‍टमी पर देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन हुआ। सनातन धर्म में शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र में हवन पूजन व कन्याभोज की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पुराणों में भी हवन पूजन और कन्याभोज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर श्रद्धालु उनकी पूजा भी करते हैं।

Related Articles

Back to top button