Latest
महाकुम्भ मेला में श्री सिद्धनाथ महादेव शिविर में हुआ भूमि पूजन

( अनुराग शुक्ला)।हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। महाकुम्भ मेला २०२१ में श्री सिद्धनाथ महादेव शिविर हेतु भूमि पूजन अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु पंचानन्द गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा, श्री महन्त हरी गिरी जी महाराज संरक्षक जूना अखाड़ा महामन्त्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, श्री महंत सभापति(अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष) ज़ूना अखाड़ा श्री महंत प्रेम गिरी जी महाराज एवं श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर वरिष्ठम वरिष्ठ महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ स्वामी श्री रवि गिरी जी महाराज श्री के श्री कमलों द्वारा भूमि पूजन सिद्ध गुरू मूर्तियों के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ । महाअन्नपूर्णा भण्डारा समस्त भक्तों के लिए सुदर्शनकुटीर कांगड़ी में प्रारम्भ किया गया जिसमें सभी संत महात्माओं ने प्रसाद पाया ।




