न्यायोचित कार्य करें अधिकारी -रेवती रमण सिंह
राम चरन हाईस्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण जारी
मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश कि अवेहलना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अधिकारी निरंकुश हो एकपक्षीय कार्यवाही ना करें जो न्यायोचित हो वहीं कार्य करें उक्त बातें राम चरन हाई स्कूल, लेडि़यारी कोरांव के प्रबंधक शिवशंकर केसरी के फरियाद पर कहीं । स्कूल प्रबंधक ने सांसद से गुहार लगाया कि उसको समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने पर प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके स्कूल की जमीन पर शेरपुस्त लोग शासन प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण करा रहे हैं उसने बताया कि इस प्रकरण में मै मुख्यमंत्री दरबार लखनऊ में भी गया वहाँ के आदेश की भी अवेहलना हो रही हैं प्रार्थी ने बताया कि उप जिलाधिकारी कोरांव को नाप और फाट का प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसमें उन्होंने आदेशित किया और फिर राजनीतिक दबाव में बदल दिया। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने तत्काल डीएम और मण्डलायुक्त से वार्ता कर स्कूल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने और न्यायोचित कार्यवाही करने को कहा जिसपर मण्डलायुक्त के उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।




