फ़िल्म मेकिंग एवं अभिनय कार्यशाला” के दूसरे दिन महिला कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ।”सीमा आर इंटरप्राइजेज” के बैनर तले आयोजित “फ़िल्म मेकिंग एवं अभिनय कार्यशाला” के दूसरे दिन महिला कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फ़िल्म में अभिनय करने के अपने संग पंहुचीं कार्यशाला में।सपने कभी मरते नहीं अंत तक कोशिश करते हैं पूरा होने के लिये इसीलिये लगभग पच्चासी वर्षीय एक कलाकार भी इस कार्यशाला में आया है जो पूर्व में रंगमंच और आकाशवाणी का कलाकार रह चुका है।प्रयागराज रंगमंच के जाने-माने कलाकार डा0अशोक शुक्ला भी कार्यशाला के अभ्यार्थी बने।कल तक कार्यशाला में बाईस प्रतिभागी थे जो बढ़कर 26 हो गये।सभी प्रतिभागियों ने अपने परिचय के साथ अपने अनुभव साझा किये।कार्यशाला-विशेषज्ञ निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने उन्हें उनके सपने पूरा करने का वायदा करते हुए कुछ प्रारंभिक गुर बताये।कार्यशाला संचालक मंडल की वरिष्ठ सदस्य अर्चना गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत तथा मनीष कपूर ने आभार प्रकट किया।



