Latest

30-31 मई को बैंकों में हड़ताल, वेतन पुनिरीक्षण की मांग पर अड़े कर्मचारी

नई दिल्ली। वेतन पुनरीक्षण की मांग पर बैंक यूनियनें दो दिन की हड़ताल पर रहेंगी। इस दौरान न केवल आम लोगों को बल्कि सरकारी विभागों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं बैंकिंग कामकाज के लिए इस माह में आम लोगों के पास महज एक दिन यानि मंगलवार का समय बचा हुआ है। जबकि 30 व 31 मई को यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के कारण बैंकिंग काम ठप रहेगा।

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक प्रभात चौधरी ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत करीब 10 लाख कर्मियों और अधिकारियों का वेतन पुनरीक्षण नवंबर, 2017 से लंबित है। कई दौर की वार्ता भारतीय बैंक संघ एवं युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच हो चुकी है।

पांच मई को वार्ता हुई जिसमें भारतीय बैंक संघ की ओर से की गई दो फीसद वेतन वृद्धि की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया गया। यह बैंककर्मियों के साथ क्रूर मजाक है। सरकार के इस रवैये के विरोध में देश भर में प्रदर्शन व रैलियां निकाली गई थीं। इसके बाद 30 व 31 मई को दो दिन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button