प्रदेशसंत समागम

महंत नरेंद्र गिरि के समाधि पर पूजन अर्चन कर मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री मठ बाघमबारी गद्दी में गुरु की समाधि पर अभिषेक व पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया । श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर, महंत श्री बलवीर गिरी जी महाराज ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बाघंबरी गद्दी परिसर मैं स्थित अपने पूज्य और कैलाशवाशी महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज व समस्त गुरुजन के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की। और अभिषेक करने के पश्चात गरीब साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराया। महाराज जी ने इस अवसर पर देव विग्रहों , श्री बाघम्बरेश्वर महादेव् जी का अभिषेक पूजन भी किया।

Related Articles

Back to top button