Latest

पार्षद के घर के सामने ही लगा हुआ है गोबर का अंबार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के कई क्षेत्रों में गंदगी का अंबार है । वही वार्ड नंबर 8 म्योराबाद नयापुरा पार्षद के घर के सामने ही की गली इतनी गंदी है। कि आना-जाना लोगों का दूभर हो गया है । उसे जब बगल में खाली प्लाट में गोबर का जमावड़ा लगा हुआ है। जब कि ऐसे समय पर जब डेंगू का प्रकोप सक्रिय है ।

कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं ध्यान जा रहा अधिकारियों का

जिसको बचाने के लिए निरंतर सरकार प्रयास कर रही है । ऐसे में पार्षद के ही मोहल्ले में इतनी गंदगी देखकर हर कोई सोच में पड़ जाता है।इतने गंदे तरीके से कूड़े और गोबर का ढेर पड़ा हुआ है । इस को अनदेखा किया जा रहा है ।और बोलने पर भी हमारे माननीय पार्षद जी जनता की सेवा करने में असमर्थ हैं । आसपास के 10 से 15 घरों में काफी लोग बीमार और गंदगी से त्रस्त हो चुके हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों ने नगर निगम के आला अधिकारियों से निवेदन किया है की जल्द से जल्द इसका कुछ निष्कर्ष निकाला जाए।

Related Articles

Back to top button