जिला मद्य निषेध विभाग द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में निबन्ध, भाषण, पोस्टर तथा म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना के अन्तर्गत जिला मद्य निषेध विभाग द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में निबन्ध, भाषण, पोस्टर तथा म्यूजिकल चेयर आदि की प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। प्राचार्या, डॉ रमा सिंह तथा जिला मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, आलोक तिवारी के प्रयासों
से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिताओं के परिणाम निग्नवत् हैं। भाषण : ‘मद्य निषेध के लिए सरकारी तन्त्र का दबाव आवश्यक है। प्रथम-प्रांजलि, द्वितीय-हर्षिता तिवारी, तृतीय-कल्पना, सान्त्वना-श्रेया त्रिपाठी
पोस्टर : मद्य निषेध
प्रथम-आस्था, द्वितीय-शिवानी भारतीया, तृतीय-पल्लवी वर्मा, सान्त्वना-शालिनी एवं तनु
म्यूजिकल चेयर :प्रथम-मीनाक्षी, द्वितीय-पिंकी कुशवाहा, तृतीय-आकांक्षा गुप्ता, सान्त्वना-पल्लवी वर्मा
निबन्ध : प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित किया जायेगा। निर्णायक मण्डल में डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ० अमित कुमार, श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीमती मोऊ बसु थे। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 रंजना त्रिपाठी, डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डों0 निशा खन्ना, डॉ0 स्मिता, डॉ0 चित्रा चौरसिया, डॉ० शशि कुमारी आदि के प्रयासो से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ।




