Latest

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विस्मृत शहीदों की कहानी पर कार्यशाला का शुभारम्भ

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में विस्मृत शहीद क्रान्तिकारियों की कहानियॉं छात्र/छात्राओं तक पहुंचाने हेतु सी॰ए॰इण्टर कालेज से कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला की शुरूआत अमर शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर एवं रमेश मालवीय की मूर्ति पर माल्यापर्ण प्रो॰ सुरेश शर्मा, निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, व वीरेन्द्र नाथ पाठक चेयरमैन भारत भाग्य विधाता एवं त्रिभुवन नाथ पाठक (प्रधानाचार्य) सी॰ए॰वी॰ इण्टर कालेज द्वारा किया गया साथ ही ही केन्द्र के निदेशक प्रो॰ सुरेश शर्मा द्वारा कहानीकारी वीरेन्द्र पाठक को पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया तत्पश्चात् केन्द्र के निदेशक द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रयागराज से संबंधित विस्मृत शहीदों की गौरव गाथा के संबंध में छात्रों को अवगत कराया । भारत भाग्य विधाता के चेयर मैन वीरेन्द्र पाठक जी को गौरव गाथा कहानी सुनाने हेतु छात्र/छात्राओं से जोड़ा श्री पाठक जी द्वारा विस्मृत शहीद लाल पद्मधर, चन्द्र शेखर आजाद, त्रिलोकी नाथ कपूर एवं रमेश मालवीय के जीवन वृतान्त एवं देश की आजादी दिलाने में क्या योगदान रहा उस पर प्रकाश डाला और शहीदों के बलिदान से हमें क्या प्रेरणा मिलती है और क्रान्तिकारियों का उद्देश्य परक जीवन क्या होता है उस पर प्रकाश डाला तत्पश्चात् समूह चर्चा में छात्र/छात्राओं अन्जू पाल, जाह्न्वी सिंह, अवन्तिका तिवारी, अभय कुमार पटेल, वैभव गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार क्रान्तिकारियों के बारे में रखे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के कार्यक्रम प्रभारी शील द्विवेदी द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम के समापन पर त्रिभुवन प्रसाद पाठक प्रधानाचार्य सी॰ए॰वी॰ इण्टर कालेज द्वारा धन्यवाद एवं अभिनन्दन किया।

Related Articles

Back to top button