Latest

महामंडलेश्वर ने स्वास्थ्य की ली जानकारी

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ( टीना मा) ने वरिष्ठ समाजसेवी और मौर्या मेडिकल फाफामऊ के सीएमडी अनुभव मौर्या से उनके आवास फाफामऊ में सोमवार को मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा। समाजसेवी अनुभव मौर्य की तबीयत अधिक खराब हो गई थी उनको उपचार के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुभव स्वस्थ होकर अस्पताल से रविवार की देर शाम घर पहुंचे है। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने सीएमडी अनुभव मौर्या के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की और परिजनों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अनुभव समाज के लिये बहुत कुछ करते है। ऐसे में सभी लोगों का आशीर्वाद आप लोगों के साथ है। इस दौरान अनुराग मौर्य, वरुण मौर्य, अनुपम मौर्य, कुसुम मौर्या, सलोनी मौर्या, अंजली मौर्य सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button