Latest

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विस्मृत शहीदों की कहानी का कार्यशाला का आयोजन

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में विस्मृत शहीद क्रान्तिकारियों की कहानियॉं छात्र/छात्राओं तक पहुंचाने हेतु सेंट एंन्थोनी इण्टर कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आरम्भ में केन्द्र के निदेशक प्रो0 सुरेश शर्मा, सेंट एंन्थोनी इण्टर कालेज की प्राचार्या सिस्टर मेरी बसील्ला तथा चेयर मैन भारत भाग्य विधाता वीरेन्द्र पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया केन्द्र निदेशक प्रो0 सुरेश शर्मा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर तथा कई गुमनाम शहीदों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे वीरेन्द्र पाठक ने छात्राओं के सम्मुख प्रयागराज की धरा पर स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी कई घटनाओं को बयां करते हुए शहीद लाल पद्मधर की गाथा के साथ शहीद दुर्गा भाभी व शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर एवं रमेश मालवीय के स्वाधीनता से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए दिलकुशा पार्क, नया कटरा की रहने वाली स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी दीदी के कार्याें की भी समीक्षा की साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रयागराज से संबंधित विस्मृत शहीदों की गौरव गाथा के संबंध में छात्रों को अवगत कराया। साथ ही भारत भाग्य विधाता के चेयर मैन वीरेन्द्र पाठक को गौरव गाथा कहानी सुनाने हेतु छात्र/छात्राओं से जोड़ा श्री पाठक जी द्वारा विस्मृत शहीद लाल पद्मधर, चन्द्र शेखर आजाद, त्रिलोकी नाथ कपूर, दुर्गा भाभी, लक्ष्मी दीदी, ननका एवं रमेश मालवीय के जीवन वृतान्त एवं देश की आजादी दिलाने में क्या योगदान रहा उस पर प्रकाश डाला और शहीदों के बलिदान से हमें क्या प्रेरणा मिलती है । और क्रान्तिकारियों का उद्देश्य परक जीवन क्या होता है । उस पर प्रकाश डाला तत्पश्चात् समूह चर्चा में छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के कार्यक्रम अधिशाषी मधुकांक मिश्र द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम के समापन पर सेंट एंन्थोनी इण्टर कालेज की प्राचार्या सिस्टर मेरी बसील्ला द्वारा धन्यवाद एवं अभिनन्दन किया गया।

Related Articles

Back to top button