Latest
जनता से अपील कि लगाएं मास्क वरना होगी कानूनी कार्रवाई।एसएसपी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने के बावजूद लोग इस कदर बेपरवाह हैं कि मानो कोरोना जैसा कोई संकट है ही नहीं। इसी लापरवाही का नतीजा है कि कोरोना वायरस हर दूसरे तकरीबन दोगुना होता जा रहा है। मोतों की संख्या भी हर रोज बढ़ रही है मगर तब भी लोग बेफिक्र हैं। हाईकोर्ट ने भी जब मंगलवार को इस पर टिप्पणी की तो रात में आइजी रेंज केपी सिंह तथा एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सड़क पर उतरकर लोगों को सचेत करने का प्रयास किया तथा कोविड गाइडलाइन पर अमल नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद भी बुधवार को शहर में जगह जगह भीड़ दिखी और लोग बिना मास्क लगाए ही आते-जाते नजर आए। अगर इसी तरह लोगों की लापरवाही बनी रही तो फिर सरकार और प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।




