Latestइलाहाबाद समाचारमध्यप्रदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, जल्द होंगे भाजपा में शामिल, 19 कांग्रेस विधायकों ने भी दिया इस्तीफा


भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वह यहां शाह से साथ ही पहुंचे थे।
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि कथित तौर पर जिस विमान से कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु पहुंचे उसकी व्यवस्था भाजपा ने की थी। यह मध्य प्रदेश के लोगों के जनादेश को उलटने की साजिश का हिस्सा है। कमलनाथ ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे डरकर भाजपा ऐसा कर रही है। उधर कांग्रेस नेता भोपाल में सीएम कमलनाथ के आवास पर बैठक कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह बघेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं।



