सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज के 11के आगमन को लेकर सपा महानगर ने की तय्यारी बैठक

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे बिजली घर चौराहा स्थित एक बैंक्वेट हाल मे शहर की तीनो विधान सभा से समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारों के साथ बैठक कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज के के० पी० ग्राउण्ड मे होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को बैठक कर रणनीति बनाई गई।नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुई बैठक मे कार्यक्रम मे दलितों पिछड़ो व अनुसूचित जाति के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने और इन्द्रजीत सरोज के आगमन और व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा की गई। बैठक मे शहर उत्तरी,पश्चिमी व शहर दक्षिणी के सभी विधान सभा से चुनाव का आवेदन करने वालों के साथ पाँचो नगर उपाध्यक्ष और तीनो विधान सभा अध्यक्षों से कार्यक्रम को सफल बनाने के सुझाव लिए गए।कार्यक्रम मे भीड़ जुटाने को विधान सभावार बूथ व सेक्टर प्रभारीयों के साथ प्रत्येक विधान सभा मे एक एक प्रभारी की भी नियुक्ति करने पर विचार विमर्ष किया गया।



