Latest

अपार जनसमूह के साथ निकला राष्ट्रीय सनातन सेना के सद्भावना यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राष्ट्रीय सनातन सेना के तत्वाधान में एक सद्भावना यात्रा निकाली गई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत बाबा चौराहा अशोक नगर स्थित राजभवन से हुई 51आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की गई। सद्भावना यात्रा शुरू होने के पूर्व सर्वप्रथम 51 आचार्यों को अंग वस्त्र पहना कर उनको तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया ,उसके पश्चात सद्भावना यात्रा में शामिल होने वाले समस्त अतिथियों एवं पदाधिकारियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया 51 आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से सद्भावना यात्रा को बाबा चौराहा अशोक नगर स्थित राजभवन से शुरुआत किया गया यात्रा एजी ऑफिस होते हुए गवर्नमेंट प्रेस से कानपुर रोड होते हुए धोबी घाट में हाल चौराहा बेली त्रिपाठी चौराहा कमिश्नरी होते हुए बैंक रोड से विश्वविद्यालय होते हुए कचहरी से शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क होते हुए बालसन से सीएमपी डिग्री कॉलेज होते हुए मेडिकल चौराहा से सुभाष चौराहा होते हुए पत्थर गिरजाघर में यात्रा का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button