Latest
सपा कार्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । भगवान विश्वकर्मा की जयंती आज समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्ज़टाउन में पूजन अर्चन कर मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र सहित पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पूजन, अर्चन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकरियों की बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस मौके पर नागेंद्र सिंह पटेल, पप्पू इजराइल, आसुतोष तिवारी, अजीत यादव, डॉ सरताज आलम, नाटे चौधरी कृपा शंकर बिन्द, रूप नाथ यादव, बिट्टू भारतिया, बच्चा पासी, अशोक अंजान, जीशान सिद्दीकी, अरविन्द पटेल,राम सूरत यादव, विजय यादव मुन्ना, संदीप कटका, सुभाष यादव, संतोष यादव, सुरेश यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।


