रानी रेवती देवी में छात्र परिषद का हुआ गठन

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की आनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे की अध्यक्षता में पूर्व छात्र परिषद का गठन हुआ जिसमें उन्होंने समस्त चुने हुए छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सत्य प्रकाश पांडे ने प्रस्तावविकी रखी तत्पश्चात आए हुए पूर्व छात्र छात्राओं के मध्य चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पूर्व छात्र परिषद का गठन हुआ
जिसमें प्रतीक त्यागी (अध्यक्ष), शिवम भगवती एवं पीहू अग्रवाल (उपाध्यक्ष) ,प्रशांत पांडे (महामंत्री) रवि कसौधन (कोषाध्यक्ष), अमिष पांडे, अभिषेक यादव, सोनू कुशवाहा (मंत्री) एवं मणि रत्नम पांडे को (संगठन मंत्री) के लिए चुना गया तत्पश्चात सभी चुने हुए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के विकास हेतु अपनी अपनी योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन का संकल्प लिया


