भाजपाइयों ने लगाया मतदाता बनाने का शिविर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा चौक मंडल नकाश कोना सेक्टर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य बादल केसरवानी जी के प्रतिष्ठान पर मतदाता सूची संशोधन एवं नए वोटर मतदाताओं का फार्म भरा जा रहा था जिस की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के मुखिया महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से देश एवं समाज का कार्य निरंतर करते रहते हैं इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राजेश केसरवानी मनीष केसरवानी मुकेश ला रा पूर्व पार्षद नटवरलाल भारतीय अमित केसरवानी वेद प्रकाश जयसवाल राजकुमार केसरवानी राजू मुन्ना केसरवानी कुकु जी सेक्टर संयोजक भरत केसरी बूथ अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता प्रकाश जयसवाल भोला गुप्ता सुरेश चंद राठौर शालू केसरवानी विशाल जी बंटी जयसवाल अकाश जयसवाल अंकित केसरवानी गुलाम मोइनुद्दीन अनीस अहमद मौजूद रहे।



