Latest
श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी” के हर वर्ष होने वाले चार दिवसीय दुर्गोत्सव के पूजा स्थल पर भूमि पूजन किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कैंट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर “श्री छावनी दुर्गा पूजा कमेटी” के तत्वावधान में हर वर्ष होने वाले चार दिवसीय दुर्गोत्सव के मद्देनजर कमेटी के पदाधिकारियों/कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा पूजा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। उक्त अवसर पर राजेश राव सुरेन्द्र पाण्डेय (रामदास) विशाल तलवार,अवध गौड़ (लाली) गीता कनौजिया श्याम गौड़ , बीकेडी भाई, रामू भाई, राहुल सक्सेना, अतुल कनौजिया, राकेश ठाकुर (धोनी) बन्टी,गोलू,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।




