FEATUREDगंगा तट सेमेला समाचार

विश्वविद्यालय तथा अन्तर्महाविद्यालय स्तर पर ‘नारी शक्ति’ विषय पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता करायी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित हिन्दी पखवाड़े के अर्न्तगत आज विश्वविद्यालय तथा अन्तर्महाविद्यालय स्तर पर ‘नारी शक्ति’ विषय पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता करायी गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्या, डॉरमा सिंह के उद्बोधन से हुआ। अपने वक्तव्य में प्राचार्या जी ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधने के लिए समर्थ यदि कोई भाषा है तो वह साहित्य की बिन्दी हिन्दी ही है। इसकी मधुरता नारी की मधुरता है। नारी शक्ति पर चिन्ता चिन्तन आज की अभिव्यक्तियों में दिखेगा। निर्णायक और वक्ता के रूप में आमन्त्रित डॉ० आशा उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग, एस.एस.खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज ने कहा जब हम नारी शक्ति की बात करते है तो केवल इतिहास से काम नहीं चलता वर्तमान को भी समाहित करना होता है। नारी की सशक्ता को बताना होता है। ‘कबीर और रीतिकाल’ शीर्षक से
अपनी कविता प्रस्तुत कर के प्रतिभागियों को कविता की बारीकियां समझाई। सी.एम.
पी. के मसऊद आलम की कविता ‘नारी का सम्मान जरूरी, नारी का अभिमान जरूरी’ तथा महावद्यिालय की श्रेयजल जायसवाल की कविता ‘देश का स्वाभिमान है नारी’
सराही गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ० कल्पना वर्मा ने किया। संयोजन डॉ० मुदिता
तिवारी ने किया तथा आभारज्ञापन डॉ० शशि कुमारी ने किया। परिणाम इस प्रकार।
शिवानी त्रिपाठी एस.एस. खन्ना, कीर्ति तिवारी, राजर्षि टण्डन
विष्णुप्रिया पाण्डेय, सी.एम.पी, करिश्मा श्रीवास्तव, आर्य कन्या मानक अहिरवार, इलाहाबाद वि०वि०, तुलसी गर्ग, जगत तारन इस अवसर पर डॉममता गुप्ता, डॉ रेनू जैन, डॉ० मधुरिमा वर्मा, डॉ0 सुधा सिंह डॉ० इभा सिरोठिया, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ० अमित पाण्डेय, डॉ. चित्रा चौरसिया डॉ0 श्रुति आनन्द आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button