Latest

संत समाज के भूषण थे- स्वामी ब्रह्मश्रम महाराज

अखाड़ों को जोड़कर रखते थे- महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम महाराज ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के ब्रह्मलीन होने पर शोक जताया है । उन्होंने कहा कि वह संत समाज के भूषण थे । सभी को साथ लेकर चलते थे। सभी स्थिति मे लोगो की मदद करते थे। उनके नेतृत्व मे संत महात्माओं में 3 कुंभ में स्नान किया था। वह सभी को साथ चलने के लिए और एक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। महामंडलेश्वर स्वामी सरजू दास महाराज महाराज बीकानेर ने ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छे महत्मा थे। सभी संत महात्माओं को अपना आशीर्वाद देते रहते थे जिससे सभी लोगों से जुड़े रहते थे सभी अखाड़ों को जोड़कर रखते थे ।किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने शोक व्यक्त किया है । कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा हम लोगों के साथ था।

Related Articles

Back to top button