कांग्रेस जनों ने मनाया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया

( आनंत पांडे ) आज मेडिकल चौराहे पर पहुंच कर कांग्रेस जनों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जय जवान जय किसान जब तक सूरज चांद रहेगा शास्त्री तेरा नाम रहेगा का नारा बुलंद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि किया ।
तथा उन्हें नमन करके शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया उसके पश्चात बालसन चौराहा स्थित भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके पुष्प चढ़ाए गए तथा महात्मा गांधी अमर रहे गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है आदि नारे लगाए गए और महात्मा गांधी जी का 151 व जन्म दिवस मनाया गया ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय तिवारी ने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्श नौजवानों को ही नहीं आम नागरिकों को ही नहीं पूरे विश्व के लोगों को प्रेरणा देते थे ।
आज उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार में गांधी विरोधी विचार वाले गांधी जी के चरणों में जाकर जय श्री राम बोल रहे हैं और गांधी जी की जय बोलना यह गांधीजी की ही महिमा है जिस गोडसे को अपना आदर्श मानते हैं लोग वह लोग आज गांधीजी को विश्व पटल पर अपना बताने की कोशिश करते हैं।
जय किसान का नारा देने वाले भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की सादगी हमेशा आदर्श के रूप में याद की जाती रही हैं कार्यक्रम में नफीस अनवर किशोर वासने अजय श्रीवास्तव इरशाद उल्लाह सिंह प्रदीप नारायण द्विवेदी लालबाबू साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित और शामिल थे।



