Latest

उद्यमी व्यापारी वर्ग सरकार से अलग नहीं, इसका एहसास उत्तर प्रदेश सरकार को होना चाहिए- लल्लू मित्तल

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उद्यमी व्यापारी वर्ग सरकार से अलग नहीं पहले इसका एहसास उत्तर प्रदेश सरकार को होना चाहिए हम स्वयं सरकार का ही हिस्सा है । इसलिए हम पर भरोसा हो तो निश्चित रूप से हम लोग एक नए वातावरण में आगे बढ़ सकते हैं। मौजूदा स्थितियों में हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम इस पांडेमिक को रोके इस महामारी को रोके। उद्यमी व्यापारी और सरकार का रिश्ता मौजूदा हालातों के अंतर्गत मित्रवत होना चाहिए कर्मचारी और अधिकारी वाला नहीं शासन और जनता वाला नहीं और यह तभी संभव है जब मुख्यमंत्री इसकी पहल करें। हम आपसे किसी प्रकार के लॉक डाउन की मान नहीं करते क्योंकि हमने तो स्वयं 14 अप्रैल से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जनपदों में काशी प्रयागराज कानपुर में लॉकडाउन लगा रखा है । लेकिन आपसे यह जरूर कहते हैं । कि व्यापारी को यह अधिकार दे दें कि जिस बाजार में जिस मोहल्ले में जहां जैसी स्थिति वह देखें कि जहां पर कैस ज्यादा है वहां पर वह अपना बाजार बंद कर दें। और जब उसको लगे कि स्थिति ठीक है तो बाजार खोल ले उसमें नियम कानून की पाबंदी थोड़े दिन के लिए स्थगित रखी जाए। मांगे करने के लिए सरकार से बहुत कुछ मांगा जा सकता है ।ब्याज की माफी मांगी जा सकती है । स्कूल की फीस की माफी मांगी जा सकती है । तमाम तिथियों को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन इन सब के इधर मैं समझता हूं । कि पूरे उद्योग और व्यापार जगत का भी उतना ही इस महामारी से लड़ने में योगदान होना चाहिए जितना कि प्रदेश सरकार का और भारत सरकार का होना चाहिए इसलिए हम सब आपके साथ खड़े हैं । आप से यह अनुरोध करेंगे कि प्रशासन को सरकारी महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की पूरी ताकत लगा कर के लोगों की मदद करें और इस महामारी से बचाने में लोगों की जिंदगी में उनको अपना सहयोग करें।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अर्थ सिर्फ और सिर्फ अपने ही व्यापारियों की सहायता करना नहीं है इसका अर्थ है संपूर्ण व्यापारी समाज का सम्मान संपूर्ण व्यापारी समाज को महत्व और इसी उद्देश्य को लेकर संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है और हमारा प्रयास होगा कि देश के विकास को आगे बढ़ाने में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं इसके सहयोगी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके इस प्रतिकूल परिस्थिति में हम सभी को आवश्यकता है ज्यादा से ज्यादा दूसरों की मदद करने की खुद को सुरक्षित रखते हुए समाज की मदद करें यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button