माँ निर्जला व्रत रख करेंगी पुत्र की लंबी आयु की कामना

जिउतिया पर्व पर जय गणेश म्यूजिक के डिजिटल प्लेटफार्म से ‘जिउतिया माई ‘ एलबम लांच
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जितिया एक व्रत है जिसमें निर्जला (बिना पानी के) उपवास पूरे दिन किया जाता है और माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र,कल्याण के लिए मनाया जाता है। बिक्रम संवत के आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन-दिवसीय त्योहार मनाया जाता है। जिउतिया पर्व पर जय गणेश म्यूजिक कंपनी से ‘जिउतिया माई’ एलबम को लांच किया गया है जिसमें अपनी मधुर आवाज से सजाया है मंगला तिवारी मृदुल ,उमाशंकर गुप्ता सिद्धार्थ राय ,अमिता बनर्जी ने दिया है, गाने की रिकॉर्डिंग जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो प्रयागराज में हुई है, एलबम गाने की म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल यादव है व निर्देशक हिमांशु यादव व प्रोडक्शन हेड अरविंद यादव है, इस गाने को जय गणेश म्यूजिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से लांच किया गया है आप सब सुने और अपना प्यार आशीर्वाद दें ।




