सदर के ऐतिहासिक फूलडोल मेले में जमकर उड़ा गुलाल

सदर बाजार में धूमधाम से निकाला गया फूलडोल
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। सदर बाजार के लगभग 150 वर्ष प्राचीन ठाकुर बनविहारी महाराज जी के फूलडोल मेला पूरी भव्यता के साथ बाजार के मुख्य मार्गों से गुजर द्य आकर्षक झांकियों,अखाड़ों और बैंड की मधुर ध्वनियों के बीच ठाकुर बनविहारी महाराज का आकर्षक डोला शाम सात बजे महादेव घाट से प्रारंभ होकर छोटा बाजार चैराहे, रिक्शा स्टैंड, अहीरपाड़ा, रेजिमेंटल बाजार होता हुआ बड़े बाजार के प्राचीन गंगा मंदिर पर सम्पन्न हुआ फूलडोल मेले में जहां भिन्न भिन्न प्रकार की झांकी ने सबका मन मोह लिया वहीं अखाड़ेबाजों के हैरतअंगेज करतबों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को दांते तले उंगलियों दबाने पर मजबूर कर दिया द्य बैंड की मधुर धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य करते हुए समूचे बाजार में अबीर गुलाल की वर्षा कर बाजार को होलीमय कर दिया। मेले का उद्धाटन विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा की अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई एवं प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा ने बनविहारी महाराज के भव्य डोले की आरती कर किया। मेले में रमाकांत शर्मा, भारत केशरी देवेन्द्र पहलवान, पवन हिंडोल, मेलाध्यक्ष दीपक पंडित, प्रभारी रविन्द्र गोस्वामी, नरेंद्र भारद्वाज, मुकेश जैन, दिलीप श्रीवास्तव, चेतन मलिक, तरुण शर्मा, देवेंद्र सक्सेना, इंद्रजीत यादव, वरुण पंडित, हिमांशु लोधी, नीरज सक्सेना, गोपाल गुप्ता, मोहित यादव, विशाल, राहुल, ललित ठाकुर, हिमालय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
