गंगा तट सेप्रदेश
सर्व वैश्य चेतना समिति का होली मिलन, सपा को समर्थन की अपील
इलाहाबाद। सर्व वैश्य चेतना समिति उत्त्तर प्रदेश द्वारा आज दिनांक 4 मार्च को संगम प्लेस में फूलपुर होली मिलन रखा गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जगजीवन प्रशाद साहू, सदस्य विधान परिषद रहे, उन्होंने वैश्य वर्ग के लोगों को समाजवादी पार्टी से जुड़कर फुलपुर चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल को वोट देने की अपील की।

साथ ही समाजवादी पार्टी को वैश्य वर्ग का हितेशी बताया, कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम साहू ने की साथ ही जगजीवन जी की बातों का समर्थन किया।

साथ ही ब्रजेश केसरवानी ने समाजवादी पार्टी के फुलपुर उपचुनाव के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल को लोगों से वोट देने की अपील की बैठक में, मिथलेश साहू, सुलेखा साहू, बबली साहू, ओम साहू, बजरंगी साहू आदि उपस्थित रहे।

