राजनितिक छबि ख़राब करने की विरोधियों की कोशिश : नन्दलाल निषाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी नेता पूर्व पार्षद नंदा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं । और क्षेत्र में जनता की सेवा करते रहते हैं। जिसकी वजह से विरोधी उनकी छवि को लेकर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
पिछले दिनों नन्दलाल निषाद ने कई अधिकारीयों को लिखित शिकायत किया था । कि उनको जान से मरने की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने जिनके नाम का जिक्र शिकायत में हुआ था ।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नन्दलाल निषाद पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि नन्दलाल निषाद अवैध काम करते हैं ।
उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जवाब में पूर्व पार्षद ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जितने आरोप लगे हैं ।सब फर्जी हैं । और जिस एफआईआर का जिक्र हो रहा है वह भी गलत तरीके से लिखाया गया है और पुलिस जाँच कर रही है ।
प्रेस से बात करते हुए नन्दलाल निषाद ने कहा कि बालू से उनका कुछ लेना देना नहीं है । कभी उन्होंने बालू से सम्बंधित व्यापर नहीं किया । किसी सम्पति पर कोई कब्जे की शिकायत नहीं है ।बल्कि उनको धमकी दी गयी और जमीन तथा पैसे मांगे गए और जो आरोप लगा रहे हैं । उनके खिलाफ पहले से कई एफआईआर दर्ज है ।
प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद थी । और उन्होंने एक स्वर में कहा कि नन्दलाल निषाद की छवि को जबरन बदनाम करने की कोसिस की जा रही है । और उनके खिलाफ बोलने के लिए लालच तथा धमकी दी जा रही है ।





