Latest

भाजपाइयों ने चौरी चौरा कांड की याद में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद पार्क के प्रांगण में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर इस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि चौरी चौरा कांड की घटना को शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में संयोजन करने हेतु देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चौरी चौरा कांड के अमर शहीदों की याद में शताब्दी वर्ष आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करने वाला होगा यह भारत के वर्तमान युवा पीढ़ी के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को और गति देगी क्योंकि चौरी चौरा कांड ने स्वतंत्रता आंदोलन की आग को और धधकाने का काम किया था और इस कांड के बाद देश के नौजवानों के अंदर देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने की भावना और मजबूत हुई थी और आगे कहा कि आजाद भारत का प्रत्येक नागरिक स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का ऋणी है और आगे कहा कि इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ ना जाने पाए इसके लिए हम सभी को इनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा तभी जाकर इन शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह रमेश पासी वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक विनय मिश्रा मयंक यादव सचिन मिश्रा मनीष केशरवानी हिमालय सोनकर शैलेंद्र गुप्ता दिनेश विश्वकर्मा मनमोहन मिश्रा विष्णु पंडित अभिषेक सोनकर एवं भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभी क्रांतिकारियों को याद किया।

Related Articles

Back to top button