Latest

सुसाइड नोट किसी पढ़े लिखे व्यक्ति ने लिखा, नरेंद्र गिरि ऐसा नहीं लिखते थे- आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद

महंत नरेंद्र गिरि की मौत गद्दी हासिल करने के लिए बहुत बड़ा षड्यंत्र का हिस्सा- राम विलास वेदांती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीजेपी के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहां कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत गद्दी हासिल करने के लिए बहुत बड़ा षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने इसके लिए सीबीआई जांच की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की‌। कहा कि वह बहादुर व्यक्ति और संत थे, इस तरह से आत्महत्या नहीं कर सकते। सुसाइड नोट मिलने के सवाल पर कहा कि वह फर्जी है। उसमें कई लोगों की राइटिंग है। लिखावट अलग-अलग है। उन्होंने नरेंद्र गिरी को अपना सच्चा मित्र और राम जन्मभूमि आंदोलन में सहयोगी बताया। वही दूसरे तरफ श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने सुसाइड नोट पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। इनका कहना है कि सुसाइड नोट किसी पढ़े लिखे व्यक्ति ने लिखा है। नरेंद्र गिरि ऐसा नहीं लिखते थे। हर पेज की लिखावट और हस्ताक्षर भी अलग अलग है। ऐसे में शक बढ़ता है इसलिए घटनाक्रम पूरी तरह से संदेहास्पद है।

Related Articles

Back to top button