Latest

समाजवादी पार्टी के नेता पारस नाथ यादव का निधन

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे लोकप्रिय नेता पारस नाथ यादव का आज उनके आवास पर जिला जौनपुर में निधन हो गया ।


समाजवादी नेता के निधन की खबर पाते ही यहां स्थानीय सपाईयों में भी शोक की लहर छा गई । समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मा कुँवर रेवती रमण सिंह, पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज, एम एल सी बासुदेव यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव , पंधारी यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह, श्रीमति कमला यादव, आदि नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. पारस नाथ यादव को समाजवादी विचारधारा का पोषक और स्पष्ट वादी नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवादीपार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है l श्री यादव का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है ।उनकी सुपुत्री सपा नेत्री श्रीमती कमला यादव की पतोहू है । पूर्व मंत्री के निधन की खबर पाते ही श्रीमती कमला यादव परिजनों के साथ उनके अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जौनपुर रवाना हो गई ।
पूर्व मंत्री के निधन पर सपा नेताओं सर्व श्री पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव, वविधायक उज्ज्वल रमण सिंह श्रीमती विज्मा यादव, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, प्रशांत सिंह, सात्‍यवीर मुन्ना, रामा नंद भारतीय, दान बहादुर मधुर, दूधनाथ पटेल, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, जीतलाल पासी, वकार अहमद, आर. एन. यादव, श्यामलाल पाल, संतलाल वर्मा, अन्नू यादव, आदि ने भी शोक जताया है ।

Related Articles

Back to top button