सन्त समागम, शंकराचार्य जी ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मुलाकात

वाराणसी। काशी में प्रवास कर रहे ज्योतिष एवं द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने आज सांय 5 बजे काशी के श्रीविद्यामठ में आकर मुलाकात की व उनके स्वास्थ के संदर्भ में जानकारी ली।

महंत नरेंद्र गिरी जी करीब आधा घण्टा तक शंकराचार्य जी महाराज के साथ रहे और उनसे कहा की महाराज जी आप जब भी अयोध्या परमाराध्य भगवान राम के भव्य हेतु प्रस्थान करेंगे हम लोग आपके साथ सदल बल चलेंगे। इस दौरान पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के शिष्य प्रतिनिधि स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज,सुबुद्धानंद जी महाराज,सदाशिव ब्रम्हेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज, श्रीमहंत महाराजमणि सनातन जी महाराज,धारानंद ब्रम्हचारी जी,रामानंद ब्रम्हचारी जी,केवल्यानंद ब्रम्हचारी जी,मुकुंदानंद ब्रम्हचारी जी सहित भारी संख्या में सन्त व भक्त उपस्थित थे।

