आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता की चिन्ता और चिन्तन विषय पर प्रपत्र वाचन प्रतियोगिता आयोजित
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में विश्वविद्यालय और अन्तर्महाविद्यालय स्तर पर उच्च शिक्षा में गुणवत्ता की चिन्ता और
चिन्तन विषय पर प्रपत्र वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या
डॉ० रमा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहाकि पिछले दो वर्षों का समय
कोविड-19 के कारण चुनौती पूर्ण रहा है। पर हमने सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ने का रास्ता खोज लिया है। ऑनलाइन शिक्षण और कार्यक्रम कर के व्यक्ति को व्यक्ति के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। निर्णायक के रूप में आमन्त्रित डॉ0 रतन कुमारी वर्मा अध्यक्ष हिन्दी विभाग जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षण संस्थान में शिक्षक-छात्र अनुपात सही हो और गुणवत्ता के विकास के लिए विद्यार्थियों मे मानवता सहिष्णुता और संवेदना का विकास होना जरूरी है। विद्यार्थियों का दायित्व है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए उपयोगी सुझाव दें और उन पर अमल करें। केवल कमी निकालना पर्याप्त नहीं है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय से
श्रेयजल जायसवाल, करिश्मा श्रीवास्तव, श्रद्धा यादव, सरिता निषाद, एस.एस.खन्ना
महाविद्यालय से प्रिया प्रजापति, शिवानी त्रिपाठी, जगत तारन महाविद्यालय से मधुराज,
आंचल यादव, प्रज्ञा आर्या, सी.एम.पी. महाविद्यालय से राजेश गोस्वामी, विष्णु प्रिया
पाण्डेय, मसऊद आलम, इलाहाबादविश्वविद्यालय से राशि पाण्डेय, सोनाली मौर्या आदि ने अपने विचार रखे। स्वागत डॉ० कल्पना वर्मा ने किया। संचालन डॉ0 शशि कुमारी ने तथा आभार ज्ञापन डॉ0 मुदिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 अंजू श्रीवास्तव, डॉo हेमलता, डॉ0 सुधा सिंह, डॉ0 स्मिता, डॉ० राधा रानी सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।




