Latest

किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का भव्य स्वागत

गोरखपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर व एक्टिविस्ट आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची। महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 2022 विधानसभा के चुनाव में जो भी अच्छा कार्य करेगा, हम उसी पार्टी को समर्थन देंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। उनके कामों से हम लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं।
इसके साथ ही हमारी मांग है कि किन्नर समाज को समाज की मुख्यधारा से शामिल किया जाए, साथ ही हमारे समाज के बच्चों के लिए भी उच्च शिक्षा की व्यवस्था और नौकरी दी जाए। इसके अलावा किन्नरों को भी सामान्य नागरिक माना जाए।
।उन्होंने प्रयागराज में हुई महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत को लेकर हमें काफी आघात हुआ है। लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। यह सरकार का बेहद सराहनीय कदम है। आज कई साल के बाद गोरखपुर आने का मौका मिला। गोरखपुर मेरे माता-पिता की धरती है, तो मेरी भी धरती है। यहां आकर मुझे अपने घर और परिवार जैसा एहसाह हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में किन्नरों के पक्ष में कई अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं, नोएडा के मेट्रो स्टेशन पर ट्रासजेंडर लोग काम कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा। यहां समाज के हर तबके के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले महामंडलेश्वर ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि हमारे महामंडलेश्वर की इच्छा पर गोरखपुर में किन्नर समाज के लिए पूरे एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उदृेश्य होगा कि हमारे समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि योगी आदित्यनाथ पर ।

Related Articles

Back to top button