Latest

विश्व हिंदू परिषद द्वारा महंत ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रीतम प्रेक्षागृह मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी पूज्य संत एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए सर्वप्रथम वेद विद्यार्थियों द्वारा शांति पाठ प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पूज्य संत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि धरती पर जो आता है मनुष्य रूप में जो आता है वह लीला करता है घटनाक्रम के रचनाकार तो विधाता है पूज्य संत का देह आया ध्येय के लिए उनके अंदर असीम उत्साह था नियति की इच्छा एवं विधि विधान से सब कुछ घटित होता है साक्षात ईश्वर को भी झंझावातों से गुजरना पड़ता है कर्मवीर को हमने खोया है समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सभी दलों के लिए उनका जीवन समर्पित रहा उनका विचार किसी संगठन या संस्था तक सीमित नहीं था वह तेजस्वी हनुमान भक्त थे धर्म एवं अध्यात्म के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा है प्रभु श्री राम उनको अपने चरणों में स्थान दें, विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि उनका जीवन बहुत सरल एवं मठ मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर चिंतित थे और अनेकों बार उचित मंच के माध्यम से मठ मंदिरों की व्यवस्था वहां के स्थानीय व्यवस्थापकों द्वारा संचालित हो उसके चढ़ावे का प्रयोग हिंदू धर्म एवं संस्कृति के उत्थान के लिए हो 13 अखाडो के बीच सामंजस्य बनाकर हिंदू समाज के सभी धार्मिक परंपराओं एवं मेले का सफल आयोजन उनके कार्यकाल में रहा वह गौ माता के संरक्षण एवं गंगा की निर्मलता के लिए भी अनेक बार अपने विषय बैठकों में रखते रहे श्रृंगवेरपुर धाम के महंत जयराम दास जी, महानिर्वाणी अखाड़ा से यमुना पूरे दास जी महाराज, सुदामा कुटी आश्रम से महंत लाल बाबा, सच्चा बाबा आश्रम से डॉक्टर चंदेव मिश्र ने अपने अपने विचार रखें अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक डॉ विश्वनाथ लाल निगम उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे पूज्य संत के जाने से हम सब की भारी क्षति हुई है उन्होंने प्रयागराज के गौरव बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन धर्म एवं अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया हम सबके लिए वह प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे कार्यक्रम का संचालन विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विभाग प्रचारक डॉक्टर पीयूष, विमल प्रकाश, नागेंद्र जायसवाल, मुरारजी त्रिपाठी, अमित पाठक, सुरेश अग्रवाल, सुनील सिंह, गुरु प्रकाश राव, गौरव जायसवाल, अभिषेक पाठक, अमित सिंह, लालमणि तिवारी, पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button