Latest

मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिन पर सपाईयों ने विभिन्न कार्यक्रम के साथ किया यज्ञ, सेवा, और बांटे कम्बल

सपाईयों ने हवन, यज्ञ, फल एवं कम्बल वितरण कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए मांगा आशीर्वाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का 82 वाँ जन्म दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया l सपा के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुवाई में जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में केक काटा गया l तदुपरांत संगम स्थित बड़े हनुमानजी के मंदिर में पूजा अर्चना, यज्ञ, हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई l बाँध के किनारे स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूर मंदों को फल वितरण किया एवं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने बुजुर्गो एवं विकलांगों को कंबल देकर अपने नेता के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगा l
इस मौके पर सर्व श्री नागेन्द्र सिंह पटेल सत्य वीर मुन्ना, राम सेवक पटेल, कमल सिंह यादव, के के श्रीवास्तव, संदीप पटेल, महबूब उस्मानी, कमला यादव, गीता पासी,कृष्ण मूर्ति सिंह, राम सुमेर पाल, अनिल यादव,मनीष यादव, कुलदीप यादव,महावीर यादव, आर एन यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, अरुण यादव,सुशील एडवोकेट, राकेश यादव, रजनीश भारती, संदीप यादव, संतलाल वर्मा, दिलीप, विजय बहादुर पटेल, प्रतिमा रावत, जीत राज हेला , हिमांशु सिंह, भोला पाल, पप्पू इसराईल, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button